फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Union minister targeted Bhupesh Baghel government

'गरीबों के साथ हो रहा अन्याय': विधानसभा चुनाव में भाजपा की होगी जीत, बघेल सरकार पर बरसे फग्गन सिंह कुलस्ते

Sat, 10 Jun 2023 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वे भूपेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को 10 में से 2 या 3 से ज्यादा अंक नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Union minister targeted Bhupesh Baghel government
केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में केंद्रीय इस्पात एवं पंचायत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में तेजी से नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी ऐसी योजना बता दें जो उल्लेखनीय रही हो। कुलस्ते ने कहा कि वे भूपेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को 10 में से 2 या 3 से ज्यादा अंक नहीं देंगे। अगले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

 

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा उपलब्धियां गिनाने के कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन, पीएम आवास जैसी योजनाओं का दुर्भाग्य से छत्तीसगढ़ में क्रियान्वयन बहुत की धीमी गति से हो रहा है। पीएम आवास योजना में राज्य सरकार को थोड़ी हिस्सेदारी देनी होती है, जिसमें देरी की जा रही है। जिनके पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें स्वामित्व योजना के तहत जमीन देना है, इसमें छत्तीसगढ़ में काम नहीं हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को पानी की सुविधा देने करोड़ों रुपये का फंड दिया गया है, जिसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। फग्गन सिंह ने कहा कि गरीबों के साथ कांग्रेस सरकार अन्याय न करे। भूपेश सरकार में कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 10 मेडिकल कालेज दिए गए हैं। इनका भी काम प्रदेश सरकार नहीं करा पा रही है। हमने एमबीबीएस के साथ पीजी की सीटें बढ़ाई हैं, ताकि भविष्य में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके। देशभर में एमबीबीएस की सीटें 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख एवं पीजी की सीटें 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई हैं। इस क्रम में छत्तीसगढ़ में मेडिकल कालेज बढ़ाकर 10 कर दिए गए और सीटें भी बढाई गईं, लेकिन इसमें भी देरी की जा रही है। 

विज्ञापन

केंद्र एवं राज्यों का मामला अलग- 

हाल के कर्नाटक चुनाव के साथ इसके पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा की करारी हार को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि केंद्र एवं राज्यों का मामला अलग-अलग है। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। केंद्र एवं राज्यों का मामला अलग-अलग हो जाता है। स्थानीय मुद्दे, राज्य सरकारों की कार्यप्रणाली व योजनाओं के क्रियान्वयन का असर विधानसभा चुनाव में पड़ता है। मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। 2014 के चुनाव से बड़ी जीत 2019 के चुनाव में मिली। हम लोकससभा चुनाव में दो से तीन प्रतिशत भी वोट शेयर बढ़ा लेते हैं तो और ज्यादा सीटें जीतकर पहुंचेंगे।
 

छग में बनेगी भाजपा की सरकार- 

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने दावा किया कि इस वर्ष नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा और सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम काम के आधार पर वोट मांगते हैं। केंद्र की योजनाओं से प्रदेश की ज्यादातर आबादी को लाभ मिला है। हमारे कार्यकर्ता यह संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मैं ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed