Ambikapur: अवैध पिस्टल लेकर बाइक से घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अम्बिकापुर में अवैध देशी पिस्टल लेकर बाइक से घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल और बाइक को पुलिस ने बरामद किया है।
विस्तार
अम्बिकापुर में अवैध देशी पिस्टल लेकर बाइक से घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल और बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने कोतवाली थाने में बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मुखबिर से मिली थी।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मगरढोढ़ा शिकारी रोड़ बौरीपारा अम्बिकापुर बताया, वहीं दूसरे आरोपी ने अपना नाम सचिन प्रतापपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास मगरढोढ़ा शिकारी रोड़ बौरिपारा अम्बिकापुर का होना बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।