फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Municipal Corporation employees who went to remove encroachment were beaten up in Ambikapur

Ambikapur: अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट, शासकीय भूमि पर कराया जा रहा था निर्माण

Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक नगर के गांधीनगर में शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति आवास योजना की आड़ में पीछे मौजूद नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा रहा था। उसने शनिवार को मकान निर्माण के लिए ढलाई कराने हेतू निर्माण सामग्री गिराया थी।

विज्ञापन
Municipal Corporation employees who went to remove encroachment were beaten up in Ambikapur
नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम अंबिकापुर की टीम के साथ वार्ड वासियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। निगम कर्मचारियों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आवास योजना के तहत एक व्यक्ति मकान का निर्माण कर रहा था उसी के आड़ में वह शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कर रहा था। सूचना पर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने गए थे और वीडियो बना रहे थे इसी दौरान मारपीट हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर के गांधीनगर में शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति आवास योजना की आड़ में पीछे मौजूद नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा रहा था। उसने शनिवार को मकान निर्माण के लिए ढलाई कराने हेतू निर्माण सामग्री गिराया थी। सूचना पर नगर निगम कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाने उड़न दस्ता टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

 

आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के भवन शाखा और उड़न दस्ता टीम के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे हुए थे। निगम की टीम पहले सड़क को बाधित करने पर गिट्टी, रेत व अन्य निर्माण सामग्रियों, मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया। इसके बाद उसी स्थान पर सामने की ओर भी नजूल पर किए हुए अतिक्रमण को हटा रही थी। इस दौरान निगम का एक कर्मचारी विजय कश्यप कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने निगमकर्मी विजय कश्यप पर पीछे से हमला कर दिया और उससे मारपीट की। बीच बचाव करने आए निगम कर्मचारी कपिल सिंह के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट की घटना के बाद निगम कर्मचारी गांधीनगर थाना पहुंच गए और उनके साथ हुई मारपीट की शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed