फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Misdeed victim hanged herself in Ambikapur died during treatment

Ambikapur: दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, उपचार के दौरान तोड़ा दम, घटना के बाद से रहने लगी थी गुमसुम

Mon, 17 Apr 2023 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी थी। तीन-चार दिनों के बाद उसने लगभग बातचीत भी बंद कर दी एवं खाना-पीना भी कम कर दिया। 15 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे उसने घर में फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Misdeed victim hanged herself in Ambikapur died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबिकापुर में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने आहत होकर फांसी लगा ली। सोमवार को उपचार के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में किशोरी की मौत हो गई। नौ अप्रैल को किशोरी के साथ गांव के ही 35 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी थी और 15 अप्रैल को उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने के बाद फांसी लगा ली थी। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया था। परिजनों का आरोप है कि सूरजपुर जिले की रामानुजनगर पुलिस शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी नौ अप्रैल की रात अपने घर में सो रही थी। रात करीब 10.30 बजे किशोरी को सोता देखकर गांव के ही 35 वर्षीय युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक को भागते हुए किशोरी के छोटे भाई ने देख भी लिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर 10 अप्रैल को घटना की शिकायत रामानुजनगर पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी। तीन-चार दिनों के बाद उसने लगभग बातचीत भी बंद कर दी एवं खाना-पीना भी कम कर दिया। 15 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे उसने घर में फांसी लगा ली।

विज्ञापन

किशोरी द्वारा फांसी लगाए जाने के बाद कुछ देर में ही उसे परिजनों ने देख लिया एवं फंदे से नीचे उतारकर उसे लेकर रामानुजनगर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूरजपुर रेफर कर दिया। सूरजपुर से रेफर करने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। दो दिन तक जीवन व मौत से जूझती किशोरी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने बताया कि आरोपी राजेश साहू ने किशोरी से दुष्कर्म किया था, जिसकी जानकारी 10 अप्रैल को ही रामानुजनगर थाने को दे दी गई है। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। परिजनों ने मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed