Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Live in girlfriend was killed and buried skeleton found in forest after 10 months in Surajpur

Surajpur: लिव इन में रह रही प्रेमिका को मारकर दफनाया, जंगल में 10 महीने बाद मिला कंकाल, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

सूरजपुर में खडग़वां चौकी क्षेत्र के झिंगादोहर गांव की एक युवती जनवरी में लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए युवती के प्रेमी को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
Live in girlfriend was killed and buried skeleton found in forest after 10 months in Surajpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर में खडग़वां चौकी क्षेत्र के झिंगादोहर गांव की एक युवती जनवरी में लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए युवती के प्रेमी को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतका के साथ वर्ष 2017 में प्रेम संबंध स्थापित होने पर दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। इसी बीच जनवरी माह में आरोपी ने चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद युवती की हत्या कर शव को दफना दिया था।

विज्ञापन

 

28 जनवरी 2024 को ग्राम झिंगादोहर निवासी इन्द्रमनिया पण्डो पति सोहर लाल पण्डो ने चौकी खडग़वां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी सीमा पंडो 21 जनवरी 2024 की रात में घर से लापता हो गई है। इस पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसएसपी प्रशांत कुमार ने युवती की तलाश करने एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सरसताल निवासी चंद्रिका राजवाड़े के साथ युवती का प्रेम संबंध था।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने चंद्रिका राजवाड़े पिता मानसाय राजवाड़े उम्र 48 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सीमा की हत्या करने के बाद शव को सोनगरा जंगल में दफनाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल की खोदाई कराई तो सीमा का नर कंकाल मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed