फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   four young men sexual harassment women from mp in ambikapur

महिला से सामूहिक दुष्कर्म: MP से पति के साथ आई थी काम की तलाश में अंबिकापुर, चार युवकों ने सारी रात किया शोषण

Tue, 17 Jan 2023 01:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 01:24 PM IST
सार

काम ढूंढने आई महिला को रविवार रात बस स्टैंड से चार युवक ई-रिक्शा में बिठाकर पास के गांव में ले गए। वहां महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह महिला अंबिकापुर पहुंची और घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। एसपी भावना गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
four young men sexual harassment women from mp in ambikapur
महिला से किया दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चार युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ मध्य प्रदेश से काम की तलाश में पहुंची थी। दिन भर जब काम नहीं मिला तो महिला पति के साथ बस स्टैंड के वेटिंग रूम में बैठी हुई थी। इस पर युवक झांसा देकर महिला को साथ ले गए और एक कमरे में बंद कर सारी रात शोषण करते रहे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने सोमवार दोपहर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

खाने के लिए पैसे नहीं थे तो मोबाइल बेचने का निर्णय लिया
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कोतमा निवासी महिला अपने पति के साथ दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से रविवार सुबह अंबिकापुर पहुंची थी। दोनों काम की तलाश में आए थे। मजदूरी के लिए दिनभर वे भटकते रहे, लेकिन काम नहीं मिला। खाने और वापस जाने के लिए पैसे नहीं थे, तो दोनों देर शाम अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए। पैसों के इंतजाम के लिए महिला ने अपना मोबाइल बेचने का निर्णय लिया और ग्राहक तलाशने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा से पहुंचे युवक ले गए साथ
इस दौरान ई रिक्शा में सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को झांसा दिया कि वे मोबाइल बिकवा देंगे। इस बीच दो युवक उसके पति को बहाने से दूर ले गए। एक युवक ने महिला को मोबाइल बिकवाने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठा लिया। झांसे में आकर महिला उसके साथ ई-रिक्शा से रवाना हो गई। दूरी को लेकर महिला को आशंका हुई, लेकिन आरोपियों ने यह कहकर शांत करा दिया कि वे शहर के पास ही हैं।

विज्ञापन

करजी गांव के सूने मकान में ले गए महिला को
महिला को करजी में एक सूने घर में ले जाकर उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। सुबह उसे करजी गांव से वाहन में बिठाकर युवक भाग निकले। महिला ने अंबिकापुर पहुंच पति को घटना की जानकारी दी। फिर बस स्टैंड के पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडेय को आपबीती बताई। उसे लेकर पुलिस टीम कोतवाली पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दो हिरासत में, दो की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में अधिकारियों के निर्देश पर संदेहियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दो संदेही युवकों चंदन और गोलू को हिरासत में ले लिया है। दोनों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। बताया है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed