Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Four people swept away in a swollen river amid rain no clue found even after 20 hours in Chhattisgarh

Chhattisgarh: बारिश के बीच उफनती नदी में चार लोग बहे, 20 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 20 Jun 2025 04:56 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, अम्बिकापुर
पीटीआई, अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Four people swept away in a swollen river amid rain no clue found even after 20 hours in Chhattisgarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक  सोमारी (45), अंकिता (8), बिनावती नागवंशी (30) और उसका बेटा आर्यस (3), सभी मैनी नदी के किनारे मशरूम इकट्ठा करने गए थे। इलाके में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और चारों बह गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक उनमें से किसी का भी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


जब चारों देर शाम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की ओर से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था। सूचना पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक चारों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed