फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   four baratis killed 6 injured in Bolero and truck collision in chhattisgarh surajpur

नशे और रफ्तार ने छीनी जिंदगियां: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 4 बरातियों की मौत, 6 घायल; मृतकों में ममेरी बहनें भी

Wed, 10 May 2023 05:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 10 May 2023 05:25 PM IST
सार

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार घायलों को आईसीयू में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घायलों के सिर, सीने और चेहरे के साथ अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दो अन्य घायलों का हालत सामान्य बताई गई है।

विज्ञापन
four baratis killed 6 injured in Bolero and truck collision in chhattisgarh surajpur
ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में दो ममेरी बहनें भी शामिल हैं। बराती एक बोलरो में सोनगरा से वाड्रफनगर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर चार की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अभी चालक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा भटगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर के खेसारी गांव निवासी विक्की अगरिया की बारात मंगलवार रात को लटोरी के पास स्थित ग्राम महेशपुर में आई थी। शादी बाद बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई के कराकर बराती चारपहिया वाहनों से वापस जाने के लिए रवाना हुए। एक बोलरो वाहन में चालक और नौ बराती भी खेसारी जाने के लिए निकले। सुबह करीब 9.45 बजे अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में सोनगरा के पास तेज रफ्तार में बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन




हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला
हादसे में बोलेरो चालक और एक बराती लच्छणधारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सोनगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर गंभीर रूप से घायल दो किशोरियों की भी मौत हो गई। दोनों किशोरियों आपस में ममेरी बहनें बताई जा रही हैं। हालत गंभीर देख घायलों व शवों को अलग-अलग वाहनों से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की हालत में था बोलेरो चालक
हादसे में मारे गए बोलेरो चालक और दो किशोरियों की पहचान दोपहर बाद तक नहीं हो पाई। बारातियों की अन्य गाड़ियां पहले निकल गई थीं। उनके आगे जा रहे एक अन्य बराती वाहन को हादसे की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर लौटे। दूसरे बराती वाहन में सवार भंडारी रात निवासी खेसारी ने बताया कि बोलेरो चालक दूसरे गांव का था। वहीं मृत दोनों किशोरियों की उम्र 17 से 18 साल है। वे दूल्हा विक्की अगरिया की रिश्तेदार थीं। बरातियों के अनुसार बोलेरो का चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed