Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Electric scooter battery explodes massive fire breaks out in two-storey house in Ambikapur

Ambikapur : इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में विस्फोट, दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

Mon, 29 Apr 2024 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए. आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड टीम एवं अम्बिकापुर पुलिस को दी गई. इधर अम्बिकापुर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
Electric scooter battery explodes massive fire breaks out in two-storey house in Ambikapur
इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर के रिहायशी क्षेत्र कुंडला सिटी में बीती रात चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुए विस्फोट के बाद  दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आगजनी के दौरान मकान के अंदर दो भाईयों के परिवार के 9 लोग फंस गए। पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे परिवार को पीछे सीढ़ी लगाकर एवं उपरी मंजिल में रह रहे परिवार के चार सदस्यों को ग्रील काटकर बाहर निकाला। भीषण आगजनी में 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ बीती रात कुंडला सिटी में निवासरत श्याम मोबाइल के संचालक आशीष अग्रवाल के मकान में आग लग गई। आग पार्किंग में चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट के कारण लगी।रात करीब 12 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी के बैटरी में विस्फोट के बाद फैली आग से पार्किंग में रखी बाइक एवं दुकान के सामनों के बड़े-बड़े कॉर्टून में रखे सामानों में आग फैल गई. देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर एवं पहली मंजिल तक पहुंच गई।
विज्ञापन

 

आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए. आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड टीम एवं अम्बिकापुर पुलिस को दी गई. इधर अम्बिकापुर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आगजनी में दोनों मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है और कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा. आग बुझाने का कार्य रात 3:30 बजे तक चलता रहा. आगजनी से करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। दमकल टीम में फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी फायरमैन गौरव पाठक, राकेश रावत, गुलशन तिवारी, सहायक रविन्द्र यादव, फायर चालक संतुराम, फायरमैन राजेश्वर गुप्ता, सैनिक गौतम राम, नरेंद्र दुबे सक्रिय रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों का पुलिस ने किया रेस्क्यू 

आवसीय परिसर मे भयावह आग लगने की घटना की सूचना पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो आस पास के लोगो द्वारा 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों के मकान में फंसे होने की सूचना दी गई  घर मे आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी घर मे फंसे परिवार के सदस्य सभी प्रथम तल मे बचाव का इंतज़ार कर रहे थे, अन्दर जाने के रास्ते के पास एवं सीढ़ी के पास भी आग भयावह रूप से धधक रही थी, जो थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घर मे फसे हुए परिवार कों बचाने हेतु सूझबूझ का परिचय देते हुए मकान के पीछे से चढ़कर प्रथम तल का खिड़की ग्रिल तोड़कर अग्निशमन वाहन की सहायता से 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed