फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Drunk tribal youth beat his wife to death in ambikapur

पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: दंपती ने साथ शराब पी, फिर पति ने पूछी मजदूरी, नशे में नहीं बता पाई तो जान ले ली

Thu, 15 Jun 2023 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा ने बताया गया है कि घटना के दौरान दंतपी के तीनों बच्चे दादा-दादी के घर पर थे। मां की हत्या और पिता के गिरफ्तार हो जाने के बाद तीनों बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी भी वृद्ध हो चले दादा-दादी पर आ गई है। 

विज्ञापन
Drunk tribal youth beat his wife to death in ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार रात एक पहाड़ी कोरवा युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दंपती ने साथ बैठकर शराब पी। फिर नशे में धुत होकर पति ने मजदूरी में मिले पांच हजार रुपये के संबंध में पत्नी से पूछा। नशे की हालत में होने के कारण वह यह नहीं बता पाई कि उसने पैसे कहां रखे हैं। इससे आक्रोशित युवक ने पत्नी की जान ले ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मजदूरी के रुपये मिले तो दोनों ने जमकर पी शराब
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के ग्राम पंचायत मालतीपुर के आश्रित ग्राम जंगलीजोबा निवासी शीतल पहाड़ी कोरवा (35) को पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, पति-पत्नी में मजदूरी में मिले रुपये को लेकर विवाद हुआ था। शीतल कोरवा और उसकी पत्नी राजकुमारी कोरवा (32) को मजदूरी में पांच हजार रुपये मिले थे। दोनों शराब पीने के आदी थे। मजदूरी का पैसा मिलने के बाद उन्होंने जमकर शराब पी। दोनों करीब पांच सौ रुपये की शराब पी गए।
विज्ञापन


लाठी से पीट-पीटकर ले ली जान
नशे में धुत होने के बाद शीतल कोरवा ने पत्नी से पूछा कि शेष पैसे उसने कहां रखे हैं। अत्यधिक नशे में होने के कारण वह पैसों के बारे में नहीं बता पाई तो आवेश में आकर शीतल कोरवा ने उसकी लाठी से जमकर पिटाई कर दी। सिर पर चोट एवं अंदरूनी चोट के कारण राजकुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शीतल कोरवा को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed