फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dead body of a young man found on the side of National Highway

Ambikapur: नेशनल हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343, अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर स्थित ग्राम भफौली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the side of National Highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343, अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर स्थित ग्राम भफौली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके चेहरे में चोट के गंभीर निशान मिले हैं। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को सड़क के किनारे लाकर फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह एनएच 343 में भफौली नाला से पहले सड़क किनारे झाड़ियों के पास युवक की शव लोगों ने देखा और इसकी सूचना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली अंबिकापुर टीआई राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर युवक का शव औंधे मुंह झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस को शव के जबड़े के पास चोट के गंभीर निशान एवं अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed