फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   constable husband and in-laws beat up doctor after love marriage in balrampur

लव मैरिज के साइड इफेक्ट: ससुराल पहुंची डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, गाड़ी तोड़ी; कोविड में हुआ था सिपाही से प्यार

Sun, 25 Jun 2023 03:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Jun 2023 03:16 PM IST
सार

कोविड के दौरान आरक्षक अविनाश वैष्णव की ड्यूटी वाड्रफनगर में लगी थी। ड्यूटी के दौरान दोनों का परिचय हुआ जो बाद में प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2021 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। 

विज्ञापन
constable husband and in-laws beat up doctor after love marriage in balrampur
ससुराल वालों ने महिला डॉक्टर को पीटा। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लव मैरिज के बाद पहली बार ससुराल पहुंची महिला डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपी है कि पुलिस कांस्टेबल पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला डॉक्टर को घसीट-घसीटकर बुरी तरह से पीटा। साथ ही उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और चालक को भी बंधक बना लिया। किसी तरह से महिला डॉक्टर उनके चंगुल से छूटी और सूरजपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पति सहित परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

शादी के बाद बताया- घरवाले नहीं मान रहे
बलरामपुर के वाड्रफानगर में पदस्थ महिला डॉक्टर संजना ने 2021 में जिले में ही पदस्थ सूरजपुर के बसदेई निवासी कांस्टेबल अविनाश वैष्णव से कोर्ट मैरिज की थी। आरक्षक अविनाश ने लव मैरिज के बाद महिला चिकित्सक को बताया था कि उसके घरवाले नहीं मान रहे हैं, इसलिए वह उसे लेकर अपने गृहग्राम नहीं जाएगा। करीब दो साल तक अविनाश के कहे अनुसार महिला डॉक्टर अपने ससुराल नहीं गई। इस बीच 21 जून को डा. संजना को जानकारी मिली कि अविनाश वैष्णव अपने घर बसदेई गया है। पति और ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा भी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से घसीटकर सड़क पर पीटा
इस पर महिला डॉक्टर भी अपने ड्राइवर को साथ लेकर वाहन से अविनाश वैष्णव के घर अपने ससुराल पहुंच गई। वहां उसने कोर्ट मैरिज के संबंध में ससुराल के लोगों को जानकारी दी। आरोप है कि इससे ससुराल के लोग भड़क गए। उन्होंने महिला चिकित्सक को गाड़ी से उतारकर सड़क पर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा। वाहन में भी तोड़फोड़ की और चालक को भी एक कमरे में बंद कर दिया। महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला भी किया। किसी तरह दो घंटे बाद उनके चंगुल से छूटकर डॉक्टर सूरजपुर थाने पहुंची। 

विज्ञापन

कांस्टेबल के दो भाई आदतन अपराधी
सूरजपुर थाने में शून्य पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने शिकायत बसदेई पुलिस चौकी भेज दी। बसदेई पुलिस ने जांच के बाद आरक्षक अविनाश वैष्णव, वीरेंद्र वैष्णव, मोहन वैष्णव, सुनील वैष्णव, लीला वैष्णव, निशा वैष्णव, डाली वैष्णव, रवि वैष्णव सहित नौ लोगों के खिलाफ धारा 147, 294, 323, 342, 427, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है एवं जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरक्षक अविनाश वैष्णव के दो भाई आदतन बदमाश भी हैं। 

कोविड के दौरान हुआ प्रेम
पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला चिकित्सक डा. संजना ने बताया कि कोविड के दौरान आरक्षक अविनाश वैष्णव की ड्यूटी वाड्रफनगर में लगी थी। ड्यूटी के दौरान दोनों का परिचय हुआ जो बाद में प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2021 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला चिकित्सक ने अब अपने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed