{"_id":"6a50ec6a28368e356501d9e1","slug":"congress-protests-accusing-bjp-government-of-misusing-investigative-agencies-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4486591-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन
Fri, 10 Jul 2026 07:33 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:33 PM IST
सार
केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शुक्रवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन।
विस्तार
केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शुक्रवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में यह विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा विपक्ष को कमजोर करने के उद्देश्य से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका आरोप था कि भाजपा नेताओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं होती, जबकि विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर पुतला दहन किया और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस का दावा है कि पुलिस ने प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन।