फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh bjp president convoy overturning case; fir on nhai contract company in ambikapur

डीबी प्रोजेक्ट पर FIR: गैर इरादतन हत्या का केस, अरुण साव के काफिले का वाहन पलटने से हुई थी कांस्टेबल की मौत

Wed, 25 Jan 2023 09:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि  ठेका कंपनी द्वारा संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण हादसा हुआ। इस कारण ठेका कंपनी के अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp president convoy overturning case; fir on nhai contract company in ambikapur
क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन पलटने के मामले में NHAI की ठेका कंपनी डीबी प्रोजेक्ट पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। एनएच-130 पर 19 जनवरी को वाहन पलटने के कारण एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इसे कंपनी की लापरवाही मानते हुए स्वत: संज्ञान में लिया है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि एनएच में मौके पर संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण यह हादसा हुआ था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Ambikapur: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


नहीं लगाए गए थे संकेतक
उदयपुर थाना पुलिस ने ठेका कंपनी डीबी प्रोजेक्ट लिमिटेड के खिलाफ धारा 304ए, 336, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक तरफ सीसी सड़क बनी हुई थी और दूसरी ओर निर्माण के लिए मिट्टी डाली गई थी। वहां संकेतक नहीं होने के कारण पुलिस वाहन मिट्टी डालकर बनाए गए सड़क पर चली गई। आगे निर्माण सामाग्री पड़े होने के कारण चालक ने सीसी सड़क पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की तो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं कई हादसे
अंबिकापुर-कटघोरा तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पूर्व में कलेक्टर ने भी ठेका कंपनी और हाईवे के अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया था। सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि  ठेका कंपनी द्वारा संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण हादसा हुआ। इस कारण ठेका कंपनी के अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को अंबिकापुर में थी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एक दिन पहले जा रहे थे। रास्ते में उदयपुर नर्सरी के पास हाईवे पर काफिले में शामिल पुलिस का वाहन पलट गया। इस वाहन में चार पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में हेड कांस्टेबल रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई थी। जबकि कांस्टेबल रामदेव (44) , प्रदीप (29)  और अनिल पैकरा (32) को चोटें आई थीं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed