Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Anti social elements set fire to crop of a debt ridden farmer in Ambikapur

Ambikapur: कर्ज में डूबे किसान की फसल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, सात ट्रैक्टर धान जलकर राख

Tue, 19 Nov 2024 06:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 06:40 PM IST
सार

सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम विनिया में कर्ज में डूबे किसान के खलिहान में किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी।इस आगजनी की घटना में  किसान का 7 ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Anti social elements set fire to crop of a debt ridden farmer in Ambikapur
फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम विनिया में कर्ज में डूबे किसान के खलिहान में किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी।इस आगजनी की घटना में  किसान का 7 ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि किसान पहले से ही 7 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था,इस घटना से उसकी परेशानी काफी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक़ ग्राम विनिया निवासी शिवप्रसाद यादव का सड़क किनारे खलिहान में धान रखा हुआ था, 18 व 19 नवंबर देर रात 2  बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से खलिहान में रखे लाखों रुपए का धान जल गया। आगजनी में लगभग 80 से 90 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


ग्राम बिनिया निवासी शिवप्रसाद यादव जो खेत से धान फसल की कटाई कर मिसाइ हेतु खलिहान में लाकर रखा हुआ था।गत रात दो बजे उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने किसान को खलिहान में आग लगने की जानकारी दी। तत्काल किसान के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। सुबह 4 बजे फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचा तब तक खलिहान में रखा धान फसल जलकर खाक हो चुका था। सूचना पर कुन्नी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान शिव प्रसाद यादव अपने बेटे की बीमारी को लेकर पहले से ही लाखों रुपए के कर्ज में है। धान फसल बेचकर कर्ज चुकाने की उम्मीद थी ।परंतु धान फसल जल जाने से यह उम्मीद भी खत्म हो गई। वहीं किसान के द्वारा आशंका जताई जा रही आसामाजिक तत्वों के द्वारा लकड़ी के लठ्ठे से खलिहान में आग लगाई गई है।किसान ने मुआवजे की मांग शासन प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed