{"_id":"684d2a0bce862570dc03cd73","slug":"administration-bulldozer-runs-on-encroachment-two-acres-of-forest-land-freed-from-encroachment-in-ambikapur-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर: दो एकड़ वन भूमि कब्जा मुक्त, आशियाना उजड़ता देख नहीं थमें आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर: दो एकड़ वन भूमि कब्जा मुक्त, आशियाना उजड़ता देख नहीं थमें आंसू
Sat, 14 Jun 2025 01:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:48 PM IST
सार
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट में अवैध रूप से 2 एकड़ वन भूमि में कब्जा करने वाले 39 लोगों के मकान पर प्रशासन ने शनिवार की सुबह बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट में अवैध रूप से 2 एकड़ वन भूमि में कब्जा करने वाले 39 लोगों के मकान पर प्रशासन ने शनिवार की सुबह बुलडोजर चलवा दिया। इस बीच विवाद की भी स्थिति निर्मित हुई। लगभग 500 की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह 6:00 बजे से कार्रवाई शुरू हुई जो दोपहर तक चलती रही। कार्रवाई के बीच काफी गहमा-गहमी की स्थिति निर्मित हो गई थी,लोग अपने टूटते हुए आशियाने को देख कर रो रहे थे।
विज्ञापन
अतिक्रमण की यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा किया गया,अतिक्रमण हटाने में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस पर तैनात किया गया था। सुबह जब प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कब्जाधारियों ने काफी विरोध किया लेकिन पुलिस बल द्वारा सभी को घर से बाहर निकलवाया गया और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई प्रारंभ कराई गई।
विज्ञापन
कब्जाधारीयों का कहना था कि उन्हें अंतिम बेदखली का नोटिस 13 जून को दिया गया,इसलिए उन्हें अपना सामान खाली करने का पूरा मौका नहीं मिला।नोटिस मिलने के बाद वह अपने कुछ सामान को ही वहीं पास में खाली जमीन में निकाल कर रख पाए थे,बहुत सारा सामान घर के अंदर ही रह गया था जिसे अतिक्रमण हटाने के बीच निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
42 में से 39 कब्जाधारियों के मकानों को तोड़ा गया
वन विभाग की एसडीओ जैनी लकड़ा कुजुर ने बताया कि उक्त वन संरक्षित क्षेत्र में 42 लोगों द्वारा लगभग 2 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया गया था,जिसके संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था।42 में से तीन लोगों ने वन अधिकार पट्टा होने का दस्तावेज प्रस्तुत किया। जिसके बाद 39 लोगों के घरों पर स्वयं से अतिक्रमण हटाने का अंतिम बेदखली नोटिस चस्पा किया गया था। अतिक्रमण नहीं हटाने की सूरत में शनिवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है।