फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   17 year old girl died due to drowning in Libra waterfall in Ambikapur

Ambikapur: लिब्रा वॉटरफाल में डूबकर 17 साल की लड़की की मौत, परिजनों के साथ पहुंची थी नहाने के लिए

Wed, 14 Jun 2023 08:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

अंजली गहरे पानी में फंस गई और डूबने लगी। शोर सुनकर आसपस के युवकों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
17 year old girl died due to drowning in Libra waterfall in Ambikapur
वॉटरफाल में डूबी किशेरी की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार को घुनघुट्टा नदी में बने लिब्रा वाटरफॉल में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी अपने परिजनों के साथ नहाने पहुंची थी। नहाते हुए वह नदी के पास पहुंच गई, जहां पानी बहुत गहरा है। उसे डूबता देख कुछ युवक कूदे और उसे बाहर लेकर आए। परिजन लड़की को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा दरिमा थाना क्षेत्र में हुआ है। लिब्रा का वॉटरफाल गर्मी में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नमनाकला निवासी अंजली (17) पुत्री बबलू बखला बुधवार को अपने परिजनों के साथ लिब्रा वॉटरफाल गई थी। फाल घुनघुट्टा बांध से वेस्ट वियर में पानी छोड़ने के कारण बना है। यहां से पानी घुनघुट्टा नदी में मिलता है, जो काफी गहरी है। बताया जा रहा है कि, वहां युवकों की संख्या अधिक होने के कारण अंजली और उसके साथ गए लोग नहाते हुए नीचे नदी में चले गए।  इस दौरान अंजली गहरे पानी में फंस गई और डूबने लगी। शोर सुनकर आसपस के युवकों ने उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


खतरनाक होने के बाद भी अनदेखी
लिब्रा का वाटर फॉल आगे घुनघुट्टा नदी में मिल जाता है। लिब्रा वाटर फॉल में नहाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में अंबिकापुर से लोग पहुंचते हैं। घुनघुट्टा नदी में गहरा पानी होने के कारण यहां हमेशा डूबने का खतरा भी बना रहता है। वहीं असामाजिक तत्वों के पहुंचने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति भी बन रही है। दो दिन पहले ही यहां दो गुटों में मारपीट हो गई थी, जिसमें आठ नाबालिगों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अनदेखी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed