फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused arrested who physically exploited minor girl by pretending to be unmarried in Raigarh

CG: खुद को अविवाहित बताकर नाबालिग लड़की का करता रहा शारीरिक शोषण, एक बच्चे का पिता निकला सूरज; गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 07:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Aug 2024 07:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शादीशुदा युवक के द्वारा खुद को अविवाहित बताकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
accused arrested who physically exploited minor girl by pretending to be unmarried in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने सूरज पांडेय के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से रायगढ़ में काम कर रही है। इसी दौरान मई 2023 में उसकी मुलाकात सूरज पांडेय से हुई थी, जिसने खुद को अविवाहित बताकर बातचीत शुरू की थी। इस दौरान कई जगह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन


युवती को परिजनों से भी मिलाया 
पीड़िता ने बताया कि 19 मई 2023 को सूरज ने उसे अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने नाबालिग होने के बावजूद शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी सूरज ने युवती को अपने पुराने मकान और अन्य स्थानों पर ले जाकर शोषण किया। 
विज्ञापन


शादी के लिये करता रहा टाल-मटोल
पीड़िता ने बताया कि उसके बालिग होने के बाद उसने सूरज पर शादी करने का दबाव बनाया, तब सूरज बार-बार बहाने बनाता रहा। इस बीच उसे पता चला कि सूरज की पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को भेजा गया जेल 
पीड़िता की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने कल सूरज पांडेय के खिलाफ धारा 69,64 (2)(ड), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आज जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed