{"_id":"64ce11f51820a4a42a05fc96","slug":"2-accused-thrashed-a-young-man-2-accused-in-police-custody-at-raipur-cg-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में ठेला लगाने को लेकर विवाद: 2 बदमाशों ने 1 युवक को बीच सकड़ पर जमकर पीटा, पुलिस हिरासत में 2 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में ठेला लगाने को लेकर विवाद: 2 बदमाशों ने 1 युवक को बीच सकड़ पर जमकर पीटा, पुलिस हिरासत में 2 आरोपी
Sat, 05 Aug 2023 02:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:40 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में आज सुबह सेंट्रल जेल के सामने मारपीट की खबर सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल और सेंट्रल जेल के सामने दो बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा है। इससे युवक के सिर पर काफी चोट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में आज सुबह सेंट्रल जेल के सामने मारपीट की खबर सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल और सेंट्रल जेल के सामने दो बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा है। इससे युवक के सिर पर काफी चोट आई है। यह घटना मौदहापारा थाने क्षेत्र का है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये मारपीट ठेला लगाने को लेकर हुआ था। बदमाश जीतू साहू और तरुण साहू ने शाकिर अली के साथ मारपीट किया है। इससे पीड़ित के सिर में चोट आई है। बता दें कि पीड़ित अली के पास से पुलिस ने बटन वाला चाकू जब्त किया है। पीड़ित ने बताया कि पहले ठेला लगाने को लेकर बहस हुई। इसके बाद दोनों ने हमला कर दिया। वहां कुछ लोगों ने बचाने के लिए सामने भी आए और इस घटना की जानकारी डायल-112 को दी।
विज्ञापन
पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले दोनों बदमाश भाग निकले थे। पीड़ित को थाना लाकर पूछताछ की। इसके बाद खोजबीन के दौरान दोनों फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन