फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zoravar-Pratibhaa won the javelin throw

Chandigarh News: जेवेलिन थ्रो में जोरावर-प्रतिभा ने मारी बाजी

Thu, 22 Jan 2026 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Zoravar-Pratibhaa won the javelin throw
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स के ट्रैक और फील्ड इवेंट्स का आयोजन चल रहा है। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को भी अपने-अपने प्रदर्शन से प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-19 वर्ग की 5000 मीटर रेस में गर्व पूनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। तरुण मलिक दूसरे और आरव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। आदित्य चौथे स्थान पर रहे। वहीं, जेवेलियन थ्रो में लड़कों के अंडर-19 वर्ग में जोरावर सिंह ने लंबी थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। पीयूष सिंह दूसरे, बॉबी और इशमित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में पप्पू कुमार पहले, सूरज दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों के जेवेलियन थ्रो में अंडर-17 वर्ग की प्रतिभा ने बेहतरीन थ्रो करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कृतिका दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि श्रुति ठाकुर चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर रेस में अंशिका ने पहली पोजिशन पाई, टीना दूसरे, तुलसी तीसरे और श्वेता चौथे स्थान पर रही। 4x100 मीटर रिले में प्रांजल, पावनी सूद, मन्नत मोहन और शीतलीन कौर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। साक्षी, गरविता, दिव्यांश और तनिष्ठा की टीम दूसरे, आद्या, अमीषा, अर्शिया और गगनदीप कौर की टीम तीसरे तथा टीना, राशि, रूपाली और अदिती की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed