{"_id":"4d828ffb0c001639802f2466f4a2655f","slug":"zirakpur-budget-zirakpur-devolpment-nagar-council-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 93 करोड़ से होगा जीरकपुर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 93 करोड़ से होगा जीरकपुर का विकास
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल की बैठक में 2016-17 वित्तीय वर्ष का बजट 5764 करोड़ से बढ़ाकर 9364 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसमें 36 करोड़ रुपये पंजाब सरकार देगी। इससे पहले बैठक प्रधान कुलविंदर सोही की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव व हलका विधायक एनके शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने बिना बिजली कनेक्शन जलने वाली स्ट्रीट लाइट्स का मुद्दा जोरशोर से उठाया।
विज्ञापन
हलका विधायक एनके शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार ने राशि मंजूर की है। उससे जीरकपुर में 5 ट्यूबवेल, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, सड़कें, साफ सफाई, पभात में एक स्टेडियम-कम-पार्क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, बैठक में स्ट्रीट लाइट्स के नए कनेक्शन अप्लाई करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
इसके लिए हाउस ने मंजूरी दे दी है। बैठक के दौरान काउंसिल की सीनियर उपप्रधान परमजीत कौर सोढ़ी, उपप्रधान नछत्तर सिंह, पार्षद सुरिंदर सिंह, एकता नागपाल, शकुंतला आर्या, राजवंत कौर मांगट, मनीषा मलिक, दविंदर बराड़, यादविंदर शर्मा, भूपिंदर सिंह के अलावा ईओ परविंदर सराओं और एमई विनय महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
बैठक में स्ट्रीट लाइट का मुद्दा छाया
इलाके में बिना कनेक्शन के जल रही स्ट्रीट लाइट का मुद्दा बैठक में छाया रहा। इस मुद्दों को पार्षद ने जोरशोर से उठाया। जिक्रयोग है कि ‘अमर उजाला’ फरवरी में ‘बिना बिजली कनेक्शन जगमगा दी सड़कें’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित थी। इसके बाद अधिकारियों ने देर न करते हुए अपनी गलती को छिपाने के लिए बिना बिजली कनेक्शन जल रहीं स्ट्रीट लाइट के कनेक्शनों को रातों रात काट दिया थे। इसके बाद जीरकपुर में अंधेरा छा गया, जिससे परेशान होकर लोग शिकायत लेकर वार्ड पार्षदों के पास पहुंचे थे।