फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yuvraj Singh News Thieves took away cash and jewelery from house of former cricketer Yuvraj Singh

Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर चोरी की बड़ी वारदात, नकदी और जेवर ले गए चोर; मां को इन पर शक

Fri, 16 Feb 2024 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवराज के घर से चोर नकदी और जेवर चोरी करके ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yuvraj Singh News Thieves took away cash and jewelery from house of former cricketer Yuvraj Singh
Yuvraj Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकद और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। उनकी माता ने नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की सफाई के लिए ललिता देवी सकेतड़ी निवासी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास बिहार निवासी को रखा हुआ था। उनका दूसरा मकान गुरुग्राम में भी है। वे कुछ समय के लिए अपने दूसरे घर पर भी रहती हैं।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में वे अपने गुरुग्राम स्थित मकान पर गईं थीं। वे पांच अक्टूबर 2023 को अपने एमडीसी स्थित मकान पर वापस आईं तो उन्होंने देखा कि घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी में कुछ गहने, करीब 75 हजार रुपये और अलमारी में कुछ अन्य सामान के साथ रखे थे, वे नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी और जेवर किसी ने चोरी कर लिए थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। ललिता देवी और सलिंदर दास 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर भाग गए थे।

उन्होंने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की। उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे अभी ड्यूटी के चलते वे बाहर हैं। इसलिए उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed