फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth should think about what kind of India they want to build and work in that direction: Kataria

Chandigarh News: युवा सोचें कि उन्हें कैसा भारत बनाना है, उसी दिशा में कार्य करेंः कटारिया

Thu, 26 Jun 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth should think about what kind of India they want to build and work in that direction: Kataria
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में बुधवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की रक्षा में लगे लोगों को श्रद्धांजलि देना था। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशासक ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले पत्रकारों, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कटारिया ने कहा कि उस दौर का संघर्ष भारतीय लोकतंत्र को बचाने में मील का पत्थर साबित हुआ। जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को आंदोलन का आधार बनाया और लोकतंत्र की लड़ाई को जन आंदोलन में बदल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोचें कि उन्हें कैसा भारत बनाना है और उसी दिशा में कार्य करें। कहा कि लोकतंत्र कोई स्थिर व्यवस्था नहीं है, यह जीवंत प्रणाली है, जिसे सतर्कता, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी से रोज संजोना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की बात दोहराते हुए कहा कि एक अच्छा संविधान भी बुरा साबित हो सकता है अगर उसे लागू करने वाले लोग अच्छे न हों। लेकिन एक बुरा संविधान भी अच्छा साबित हो सकता है अगर उसे ईमानदार लोग लागू करें। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान की गरिमा को विचार, वचन और कर्म से बनाए रखने का आह्वान किया।

देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को किया भावुक
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने भाग लिया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया और देश के लोकतांत्रिक सफर की कुर्बानियों की याद दिला दी। इस दौरान में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन और देसराज राज टंडन ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने आपातकाल के समय चंडीगढ़ में अपने अनुभवों को बताया और लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका को याद किया। इस अवसर पर सुरिंदर महाजन, ओम प्रकाश आहूजा और जतिंदर चोपड़ा को लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान के लिए प्रशासक की तरफ से सम्मानित किया गया।

साल भर चलाए जाएंगे जन जागरूकता कार्यक्रम
इस अवसर पर एक वर्ष लंबा राष्ट्रीय अभियान 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक भी शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर में प्रदर्शनी, संवाद, प्रतियोगिताएं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। चंडीगढ़ में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, गृह सचिव मनदीप बराड़, निदेशक सांस्कृतिक कार्य विभाग सौरभ अरोड़ा, भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन समेत प्रशासन के कई अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed