फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth ran together for HIV awareness, also won prizes

Chandigarh News: एचआईवी जागरूकता के लिए मिलकर दौड़े युवा, इनाम भी जीते

Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Youth ran together for HIV awareness, also won prizes
चंडीगढ़। राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (सीएसएसीएस) ने शनिवार को सुखना लेक पर 5 किलोमीटर की जागरूकता दौड़ रेड रन का आयोजन किया। इसमें शहर के 25 कॉलेजों के लगभग 250 छात्रों ने मिलकर दौड़ लगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव अजय चगती और स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। स्वास्थ्य सचिव ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का तरीका अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी के लिए 24x7 राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विजेताओं को किया पुरस्कृत
पुरुष वर्ग : एसडी कॉलेज-32 के मनप्रीत ने पहला स्थान और 15,000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
एसडी कॉलेज-32 के ही सुरजीत ने दूसरा स्थान और 10,000 रुपये जीते।
जीसीबीए-50 के रितेश कुमार ने तीसरा स्थान और 5,000 रुपये का पुरस्कार जीता।
महिला वर्ग : डीएवी-10 की साधना ने 15,000 रुपये के पुरस्कार के साथ पहला स्थान हासिल किया।
एसडी कॉलेज-32 की श्रेया और प्रीति ने क्रमश: 10,000 और 5,000 रुपये प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed