{"_id":"670679998d14865e3404da2d","slug":"youth-murder-in-manimajra-chandigarh-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में युवक की हत्या: रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में युवक की हत्या: रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला
Wed, 09 Oct 2024 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:09 PM IST
सार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने को लेकर दो वेंडर में विवाद हो गया। इस विवाद में एक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दविंदर कुमार भोला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में युवक की हत्या हुई है। शहर के सेक्टर-13 मनीमाजरा में बुधवार दोपहर दो बजे रेहड़ी लगाने को लेकर दो वेंडरों में विवाद हो गया। विवाद फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक वेंडर ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान दविंदर कुमार भोला के तौर पर हुई है। वह मनीमाजरा मोरी गेट का रहने वाला था। हमले में घायल दविंदर कुमार की शाम को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, आरोपी समीर फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर मनीमाजरा बस स्टैंड के सामने वाली सड़क पर कब्रिस्तान और सरकारी स्कूल के सामने वाले फुटपाथ पर रेहड़ी लगने को लेकर दविंदर कुमार भोला और समीर के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में समीर ने अपने स्कूटर से तेजधार हथियार निकाल कर उस पर हमला कर दिया। हमले में भोला के हाथ काट गया और उसके पेट और सिर पर भी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
हमले में घायल भोला को आसपास के वेंडर तुरंत मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, मनीमाजरा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है।
विज्ञापन