{"_id":"577ff97f4f1c1b4b507f9a2d","slug":"youth-menifesto-controversy-arvind-kejriwal-will-visit-punjab-date-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ मेनिफेस्टो पर गहराए विवाद के बाद केजरीवाल पहुंचेंगे पंजाब, तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ मेनिफेस्टो पर गहराए विवाद के बाद केजरीवाल पहुंचेंगे पंजाब, तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ मेनिफेस्टो पर गहराए विवाद के बाद अब आम आदमी पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अब खुद अमृतसर पहुंचेंगे। वह 18 जुलाई को दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे और सेवा करेंगे। पार्टी सांसद भगवंत मान ने इसकी पुष्टि की है।
मान ने कहा कि केजरीवाल 18 जुलाई को दरबार साहिब में आम आदमी की तरह सेवा भी करेंगे। उनके साथ-साथ यूथ मेनिफेस्टो कमेटी के सभी सदस्य और नेता भी मत्था टेकेंगे। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन जुलाई को केजरीवाल ने अमृतसर में यूथ मेनिफेस्टो जारी किया था। इसके कवर पेज पर दरबार साहिब की फोटो के साथ झाड़ू बनाया गया था। इसके बाद दिल्ली डायलॉग के चेयरमैन आशीष खेतान ने अपने भाषण में मेनिफेस्टो की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों से कर दी थी। वहीं, पार्टी के विधायक नरेश यादव का नाम मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी केस में आ गया। इस पर विरोधी दलों ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था।
------------------------------
मैराथन बैठक में लिया था फैसला
चंडीगढ़। यूथ मेनिफेस्टो विवाद के बाद मौजूदा हालात पर मंथन के लिए आम आदमी पार्टी के सूबा संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आपात बैठक बुलाई। इसमें सभी विंग के प्रधान और जोन के इंचार्ज शामिल हुए। यह बैठक करीब साढ़े चार घंटे चली। बैठक के दौरान कई लोगों ने यह सुझाव दिया कि अगर केजरीवाल पंजाब आते हैं तो विरोधियों के मुंह बंद हो सकते हैं। जिसके बाद छोटेपुर ने फोन पर केजरीवाल से बात की और उन्होंने 18 को आने पर सहमति जता दी।