फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies after being hit by a bike; accused rider flees the scene.

Chandigarh News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार

Sun, 14 Jun 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a bike; accused rider flees the scene.
चंडीगढ़। मलोया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनास स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स निवासी सुमित की शिकायत पर थाना मलोया में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed