{"_id":"6ac551800a99fc0a10016b7d","slug":"youth-congress-workers-clash-with-police-dispersed-using-water-cannons-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1142764-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवा कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, वाटर कैनन से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवा कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, वाटर कैनन से खदेड़ा
विज्ञापन
सीईओ पंजाब कार्यालय घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
55 नेता हिरासत में लिए, कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं; कुछ घंटे बाद सभी रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंजाब के कार्यालय का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच मंगलवार शाम सेक्टर-17 में जमकर झड़प हुई। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में लाठी के बल पर उन्हें खदेड़ दिया। कार्रवाई में कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं।
चुनावी प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी
पंजाबभर से युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के तहत सेक्टर-17 प्लाजा में जुटे थे। वे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर सीईओ पंजाब के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन से तेज बौछारें छोड़ीं और इसके बाद लाठी के बल पर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया।
55 नेता हिरासत में
पुलिस कार्रवाई के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुवम शर्मा शुम्भी, उपाध्यक्ष करणवीर सिंह ढिल्लों, महासचिव अमनिंदर सिंह बिन्नी मान, सर्वप्रीत सिंह सैवी, जसकिरत रतिया और डैनी मल्होत्रा समेत 55 नेताओं को हिरासत में लिया गया। सभी को पुलिस वाहनों से स्थानीय थाने ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
55 नेता हिरासत में लिए, कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं