फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress will protest infront of HPSC office today

नौकरियों में फर्जीवाड़े का विरोध: युवा कांग्रेस आज घेरेगी एचपीएससी कार्यालय, पार्टी में अंतर्कलह भी आई सामने

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को घेरने की योजना बनाई है लेकिन उससे पहले पार्टी में मतभेद सामने आने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सात दिसंबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है। उससे पहले युवा कांग्रेस ने तीन दिसंबर को ही हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का एलान कर दिया है।  

विज्ञापन
Youth Congress will protest infront of HPSC office today
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौकरियों में फर्जीवाड़े को प्रदेश सरकार की घेराबंदी पर कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आने लगी है। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा घोषणा कर चुकी हैं कि पार्टी सात दिसंबर को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। अब युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने तीन दिसंबर को युवा कांग्रेस का अलग से घेराव कार्यक्रम रख राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। इस घेराव में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बुद्धिराजा को हुड्डा का खास माना जाता है। आलाकमान से सलाह के बाद कुमारी सैलजा ने कुछ दिन पहले ही एचपीएससी के घेराव की घोषणा की थी। इसको सफल बनाने के लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं और नेताओं की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। इसी बीच, तीन दिन पहले ही बुद्धिराजा सीएम आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने चेताया था कि तीन दिन में सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो एचपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे। गुरुवार को बुद्धिराजा ने बताया कि शुक्रवार को पंचकूला में नौकरियों के मामले में आयोग कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह से कुरुक्षेत्र से शुरू करेंगे आंदोलन: जयहिंद
नवीन जयहिंद ने कहा कि वह छह दिसंबर से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से बेरोजगारों के मुद्दों व सरकार के भर्ती घोटाले को जन-जन तक लेकर जाएंगे। उन्होंने चेताया कि आगामी सत्र के दौरान हरियाणा विधानसभा का घेराव भी करेंगे। जयहिंद ने कहा कि अगर सरकार ईमानदार है तो गीता जयंती में गीता पर हाथ रख कसम खाए कि सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी सांसदों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed