फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress burnt Adani's effigy, raised slogans against PM

Chandigarh News: यूथ कांग्रेस ने फूंका अदाणी का पुतला, पीएम के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 27 Nov 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt Adani's effigy, raised slogans against PM
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में भारतीय जनता पार्टी के स्टेट ऑफिस के सामने युवा कांग्रेस ने अदाणी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अदाणी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग के लिए किया गया था। इसके चलते युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पकड़ कर थाने ले जाया गया। वहीं, प्रदर्शन के कारण सेक्टर-33 से 34 की ओर जाने वाले कई वाहनों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता दोपहर करीब ढाई बजे चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर मिलकर नारेबाजी करने लगे और अडानी का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पार्षद सचिन गालव ने कहा कि मोदी सरकार ने निजी लाभ के लिए देश के संसाधनों से समझौता किया है और कॉर्पोरेट दिग्गजों जैसे अदाणी का पक्ष लिया है। जनता की हर एक पाई लूटी जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी होते ही लग गया जाम
प्रदर्शन के चलते वहां से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही बीजेपी कार्यालय के सामने मौजूद भवन विद्यालय स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बसों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद उन पर संबधित थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article