{"_id":"69dc019c70570902970d6eb8","slug":"youth-became-the-guardians-of-democracy-and-passed-the-act-chandigarh-news-c-16-pkl1049-993767-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लोकतंत्र के पहरेदार बन युवाओं ने पास किया अधिनियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लोकतंत्र के पहरेदार बन युवाओं ने पास किया अधिनियम
विज्ञापन
चंडीगढ़। देशव्यापी पहल माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के तहत पंजाब विश्वविद्यालय के न्यू कन्वेंशन सेंटर साउथ कैंपस सेक्टर-25 में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से आए 768 युवा प्रतिभागियों का समागम आयोजित किया गया। पहले दिन कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण सहभागिता और कई विचारोत्तेजक गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऑल वूमेन यूथ पार्लियामेंट रहा, जिसमें युवा बालिकाओं ने अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों और संसद सदस्यों की भूमिका निभाई। सत्र में गहन विचार-विमर्श के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्ताव पारित किया गया, जो महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को दर्शाता है।
इसके अलावा संडे ऑन साइकिल्स पहल के तहत साइक्लिंग विद स्टेट यूथ लीडर्स थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पीयू की वीसी प्रो. रेनू विग रहीं।
विज्ञापन
इसके अलावा संडे ऑन साइकिल्स पहल के तहत साइक्लिंग विद स्टेट यूथ लीडर्स थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पीयू की वीसी प्रो. रेनू विग रहीं।
विज्ञापन