फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth attacked with sharp-edged weapons in broad daylight in Dera Bassi.

Chandigarh News: डेराबस्सी में दिनदहाड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 21 Aug 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp-edged weapons in broad daylight in Dera Bassi.
डेराबस्सी।डेराबस्सी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। रेलवे फाटक के पास एक युवक को घेरकर कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की थार पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


यह वारदात भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी की कोठी के सामने हुई। बताया गया कि मौके पर मौजूद उनके बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर घायल युवक को बचाया, जिसके बाद हमलावर अपनी थार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव परागपुर निवासी 21 वर्षीय तरनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। रेलवे फाटक पार करने के बाद काले रंग की थार और मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उसकी कार को घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से तरनप्रीत पर हमला कर दिया और उसकी कार में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में युवक के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि हाथ की उंगलियों में भी चोटें आई हैं। घायल को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।


थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हमलावर पुलिस को देखकर फरार हो गए और अपनी गाड़ी मौके पर छोड़ गए। घायल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed