फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with knife, sent to jail

कमानीदार चाकू के साथ युवक नाके पर गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 14 Jan 2021 09:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with knife, sent to jail
चंडीगढ़। धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र के पास नाके पर पुलिस ने एक युवक को कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास के स्मॉल फ्लैट निवासी कैलाश (19) के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सारंगपुर थाना प्रभारी लखबीर सिंह की अगवाई में पुलिस टीम ने बुधवार रात धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र के पास नाका लगाया था। इस दौरान उक्त युवक पुलिस को देखकर रास्ता बदल लिया। इससे टीम को शक हुआ और युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद पुलिस आरोपी कैलाश को पकड़कर सारंगपुर थाना ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed