फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with intoxicating pills

Chandigarh News: गाड़ी से उतार रहा था नशीली गोलियों से भरी पेटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with intoxicating pills
आरोपी के कब्जे से 43 हजार नशीली गोलियां बरामद
विज्ञापन

आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है सीआईए वन की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाहरी इलाकों से नशीली गोलियां लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब आरोपी कनेट कट के पास गाड़ी से पेटी उतार रहा था। सीआईए वन की टीम गश्त कर रही थी तो आरोपी को शक की बिनाह पर चेक किया। इसी दौरान उसके पास से 43 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई। थाना साहनेवाल में इस मामले में हरियाणा करनाल के गांव मुस्ताबाद के रहने वाले कृष्ण कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

हुआ यूं कि पुलिस गांव कनेट इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कनेट कट पुल के पास आरोपी महिंद्रा बलैरो कार में से पेटी उतार रहा था। शक के बिनाह पर आरोपी को रोक कर पेटी की चेकिंग की गई तो उसमें से नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से गोलियां सप्लाई के लिए दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह नशीली गोलियां भारी मात्रा में किस व्यक्ति से लाया था और आगे किन किन जगहों पर सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed