फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with heroin, sent on remand

Chandigarh News: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

Thu, 12 Sep 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with heroin, sent on remand
चंडीगढ़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सेक्टर-43 के बस स्टैंड के पास से एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह निवासी प्रेम नगर, कोटकपुरा, जिला फरीदकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। इसके बाद पुलिस ने आईएसबीटी के नजदीक नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जांच टीम ने इसी दौरान अमनदीप को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 20.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद जांच टीम ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी से रिमांड के दौरान पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा तस्करी में उसके साथ अन्य कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed