फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with guns and cartridges, sent to jail

तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 20 Dec 2020 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with guns and cartridges, sent to jail
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास एक युवक को पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी सन्नी उर्फ गलिया (29) के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, तंो अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज रवदीप सिंह की अगुवाई में टीम वीरवार को सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। शक पर आरोपी को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक तमंचे से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर सेक्टर-24 चौकी ले गई, जहां उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने तीन साल पहले यूपी के सहारनपुर से तीन हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। इसके अलावा पूछताछ में यह भी सामने आया कि 2016 में उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था, इसके चलते वह तमंचे को अपने पास रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed