फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with drug injection gets 10 years imprisonment

Chandigarh News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को 10 साल कैद

Sat, 10 Feb 2024 04:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with drug injection gets 10 years imprisonment
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 30 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी की पहचान कमल किशोर (42) निवासी गांव फैदां, सेक्टर-47 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। कमल किशोर के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जुलाई 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



क्या था मामला...एफआईआर के मुताबिक 22 जुलाई 2017 को एसआई सतविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वह दिहार डीआरडीओ बिल्डिंग के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही वापस जाने लगा। पुलिस ने रोककर हाथ में पकड़े थैले की जांच की तो 30 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम कमल बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed