{"_id":"5907930f4f1c1b693c441e44","slug":"youth-abused-the-policemen-and-beated-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने पुलिसकर्मी को दी गालियां फिर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने पुलिसकर्मी को दी गालियां फिर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 02 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 सेकेंड के एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक एक पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। घटनास्थल सेक्टर-78 गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास का बताया जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अचानक मोहाली के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में यह वीडियो वायरल हुआ। वीडियो करीब 28 सेकेंड का है। इसमें गुरद्वारा साहिब के बाहरी साइड स्थित एक पीसीआर की नई अर्टिका गाड़ी दिखाई दे रही है।
अचानक वहां चार युवक आकर पहले पुलिस मुलाजिम से गाली गलौच करते हैं और फिर पीटना शुरू कर देते हैं। साथ ही उसे धमकियां देते हैं। इस दौरान कुछ राहगीर भी वहां से गुजरते हैं लेकिन वे भी शांत ही रहते हैं। वीडियों में एक स्कूटी और दो बाइकें भी खड़ी दिख रहीं हैं। अंदेशा है कि इन पर बैठकर ही आरोपी आए होंगे।
विज्ञापन
इस बारे में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान की जा रही है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है, जब फेज-3बी2 में कुछ समय पहले नशे में धुत युवक पुलिस वालों से उलझ गए थे। उनसे गाली गलौच करते हुए वीडियो भी बना रहे थे।