फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man hangs himself, dies

नाई का काम करने वाले युवक ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 17 Aug 2020 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself, dies
चंडीगढ़। बापूधाम कालोनी में नाई का काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजय (23) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अजय ग्वालियर में रहकर नाई का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह वापस बापूधाम स्थित अपने घर आ गया था। करीब एक महीने पहले वह डेराबस्सी स्थित एक सैलून में काम कर रहा था लेकिन वहां से भी काम छूटने के बाद वह घर पर ही रहने लगा। शनिवार रात 9.30 बजे करीब वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह नहीं उठा तो करीब 11 बजे उसकी बहन उसे उठाने गई। इस दौरान अजय कमरे में फंदे से लटका हुआ था। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन जुटी है कि अजय ने किन कारणों से फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed