फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man hangs himself after fights father incident sector-38 west

पिता से झगड़े के बाद युवक ने लगाया फंदा हुई मौत, सेक्टर-38 वेस्ट की है घटना

Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after fights father incident sector-38 west
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एक मकान में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि युवक नशे का आदी था। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 20 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एक मकान में युवक फंदे से लटका है। सूचना पर पहुंची मलोया थाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विजय ने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा करने के बाद कमरे में फंदा लगा लिया। वह कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दिया जाएगा। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed