{"_id":"6404c908ccd1ec74c705cf0d","slug":"young-man-got-stuck-in-jhoola-while-taking-selfie-in-dera-baba-nanak-of-punjab-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी की लत पड़ी भारी: चलते झूले में फोटो खींचने लगा युवक, फंसने से हुआ घायल, ऐसे बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी की लत पड़ी भारी: चलते झूले में फोटो खींचने लगा युवक, फंसने से हुआ घायल, ऐसे बाहर निकाला गया
Sun, 05 Mar 2023 10:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:26 PM IST
सार
युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मेले में लगे झूलों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
फंसे युवक को बाहर निकालता झूला मालिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कहीं भी और कभी भी सेल्फी लेने की लत आप पर भारी पड़ सकती है। कई बार तो लोगों की जान पर बन आती है। पंजाब के डेरा बाबा नानक में रविवार को ऐसा ही हुआ। यहां एक युवक सेल्फी लेते वक्त झूले में बस गया। गनीमत रही कि लोगों ने उसे बचा लिया। दरअसल, कस्बा डेरा बाबा नानक में ऐतिहासिक चोला साहिब का जोड़ मेला चल रहा है। यहां मनोरंजन के खातिर झूलों का भी इंतजाम है। रविवार की शाम एक युवक झूले पर सेल्फी लेने लगा। इस दौरान वह झूले में फंस गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि युवक घायल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोड़ मेले में झूले लगे हैं और मेले में पहुंची संगत इन झूलों का आनंद ले रही है। रविवार की शाम को अचानक एक युवक झूले में बैठकर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा तो वह झूले के आर-पार लगी लोहे की रॉड में फंस गया। अपनी जान की परवाह न करते हुए मालिक ने झूला बंद किया और युवक को लोहे के रॉड से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मेले में लगे झूलों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन