फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man got scorched due to leaking cylinder in Chandigarh

Chandigarh News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक झुलसा, दूसरे ने छत से लगा दी छलांग

Tue, 07 Mar 2023 01:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 01:45 AM IST
सार

हादसे की सूचना पर पीसीआर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पहुंच गए थे। हालांकि आग ज्यादा फैली नहीं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Young man got scorched due to leaking cylinder in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में सोमवार सुबह एक घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया जबकि एक अन्य युवक ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग में झुलसे व्यक्ति की पहचान सुनील (25 साल) के रूप में हुई है जबकि छलांग लगान वाले युवक की पहचान अमर के रूप में हुई है। दोनों भाई बताए जा रहे हैं। छलांग लगाने से जहां अमर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं आग की चपेट में आया सुनील 30 फीसदी तक झुलस गया है। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पीसीआर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पहुंच गए थे। हालांकि आग ज्यादा फैली नहीं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल-गप्पे और टिक्की की रेहड़ी लगाते हैं दोनों युवक
पीड़ित सुनील और अमर सेक्टर-29 में गोल-गप्पे और टिक्की की रेहड़ी लगाते हैं। सोमवार सुबह हादसे के दौरान ये गोल-गप्पे और टिक्की के लिए सामान तैयार कर रहे थे तभी छोटे वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर में लीकेज की समस्या हो गई और आग लग गई। सुनील सिलिंडर के नजदीक था इसलिए वह आग की चपेट में आ गया। इसी बीच अमर डर गया और उसने छत से छलांग लगी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed