फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man dies under suspicious circumstances, commotion in hospital

Chandigarh News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल में हंगामा

Wed, 12 Mar 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, commotion in hospital
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 साल के विनीत के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार किया और अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस को सेक्टर-16 अस्पताल से सूचना मिली थी कि सेक्टर-26 निवासी एक युवक को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बापूधाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, परिजनों ने काफी समय तक हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि वह पोस्टमार्टम करवाना नहीं चाहते और बिना पोस्टमार्टम के शव को ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed