फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man dies after being hit by an unknown vehicle, accused absconded from the spot

Chandigarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नौजवान की मौत, आरोपी मौके से फरार

Tue, 24 Jun 2025 10:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by an unknown vehicle, accused absconded from the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। सिधवां बेट से नकोदर मार्ग पर मंगलवार को गांव खुरशेदपुरा के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नौजवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर सिधवां बेट थाना पुलिस को सूचित किया।
मृतक की पहचान उसके बैग में मिले पहचान पत्र से दविंदर सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी बोडे, जिला मोगा के रूप में हुई है। दविंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के बैग में मिली टिकटों से यह भी स्पष्ट हुआ कि वह न्यू सतलुज ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंडक्टर था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सिधवां बेट की ओर से बाइक पर नकोदर जा रहा था, तभी दरिया सतलुज से पहले बुड्ढा नाले के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के मामा ने बताया कि दविंदर सिंह की शादी कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह सिधवां बेट की बोपाराए कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना सिधवां बेट प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed