{"_id":"95cc3d2022c0d551c59f7e45c0feb786","slug":"young-man-accused-kidnapping-mohali-gurdaspur-police-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से युवक का अपहरण करने के आरोपी चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से युवक का अपहरण करने के आरोपी चढ़े हत्थे
गुरदासपुर ।
Updated Tue, 04 Nov 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से एक युवक का अपहरण करके के आरोपी चार लोगों को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी उस वक्त हत्थे चढ़े जब वे एक युवक की बाइक लूटकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें गांव सलीमपुर अफगाना के ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया जा सका। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, 75 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद हुई है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मोहाली में एक एंडीवर कार में सवार लोगों ने मंदीप सिंह नामक युवक का अपहरण किया था। अपहरण की इस वारदात के लिए उन्होंने सीएच-04 एफ-4545 नंबर की कार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि गुरदासपुर-धारीवाल मार्ग पर गांव जापूवाल के पास आरोपियों की कार के मौजूद होने की सूचना जिले की पुलिस को मिली। पुलिस कर्मियों ने जब कार का पीछा किया तो उसमें सवार लोग तेज गति से गांव सोहल की तरफ भागे। इस बीच गांव शेखूपुरा के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार युवक कार के शीशें तोड़ कर बाहर निकले। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन
दोबारा भागने के लिए उन्होंने वहां मौजूद एक बाइक सवार युवक की बाइक को लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन वे ग्रामीणों की मदद से गांव सलीमपुर अफगाना के पास से पकड़े गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी भागकर एक गन्ने के खेत में छिप गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविन्द्र सिंह निवासी पाहड़ा, जनक राज निवासी गांव कंग,राबर्ट मसीह निवासी तिब्बड़ तथा रणबीर मसीह निवासी पुल तिबड़ी के रूप में हुई है।
आरोपियों के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया था मंदीप :
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए चारो आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने मोहाली से जिस मंदीप नामक युवक का अपहरण किया था वह जालंधर में इनके चंगुल से छूटकर बच निकलने में कामयाब हो गया था।
एसएसपी के मुताबिक आरोपी गुरविन्द्र सिंह के विरुद्ध पहले भी पुराना शाला पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज है। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। इसी तरह रणबीर मसीह भी नशों के कारोबार में लिप्त रहा है। उसके विरुद्ध तिब्बड़, गुरदासपुर सदर तथा सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।