{"_id":"66bfeb23dd65fda3a80b6114","slug":"young-man-absconds-after-booking-and-robbing-a-taxi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-493377-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुकिंग कर टैक्सी लूट दो युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुकिंग कर टैक्सी लूट दो युवक फरार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 बस स्टैंड से सेक्टर-38 वेस्ट के लिए किराए पर टैक्सी बुक करने के बाद लूटने का मामला सामने आया है। मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना वीरवार सुबह 10 बजे की है। पुलिस बुकिंग स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
पुलिस को दी शिकायत में डेराबस्सी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह किराए पर टैक्सी चलाता है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे वह सेक्टर-17 बस स्टैंड पर सवारी को छोड़ने आया था। इस दौरान दो युवक उसके पास आए और सेक्टर-38 वेस्ट स्थित लेबर भवन चलने की बात कही। इसके लिए 300 रुपये किराया तय हुआ। जब वह टैक्सी लेकर सेक्टर-38 वेस्ट पहुंचा तो पीछे बैठे युवकों ने उसके सिर और मुंह को कपड़े से ढंक कर पीटना शुरू कर दिया। पीटते-पीटते उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। रोहित कुमार ने बताया कि रास्ते में युवक एक-दूसरे को गुरप्रीत और शमशेर के नाम से बुला रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।