{"_id":"60a1832b8ebc3e8dbb659c13","slug":"young-congress-angry-over-lack-of-vaccine-slogans-against-central-government-chandigarh-news-pkl413566959","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी पर युवा कांग्रेस नाराज, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी पर युवा कांग्रेस नाराज, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
चंडीगढ़। वैक्सीन की कमी होने पर युवा कांग्रेस ने रविवार को सेक्टर- 35 स्थित कांग्रेस भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन को विदेश भेजने की युवा कांग्रेस के नेताओं ने आलोचना की।
नेताओं ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चंडीगढ़ जैसे शहर में भी वैक्सीन की कमी के कारण पिछल दो दिनों में सिर्फ 2000 युवाओं का ही टीकाकरण हुआ है। यह न के बराबर है। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने सेक्टर- 35 में वरिष्ठ युवा नेताओं की अगुवाई में दूसरे देशों को वैक्सीन भेजने पर केंद्र सरकार की आलोचना की और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेता लव कुमार ने कहा कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में मिल रहे हैं, इसलिए वैक्सीन पहले हमें मिलनी चाहिए। वैक्सीन पर सबका अधिकार है। कोरोना वैक्सीन को विदेश भेजने के सवाल उठाने वाले पोस्टर को लेकर सरकार को खुली चुनौती दी है।
युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान ‘सरकार और पुलिस से हमें भी गिरफ्तार करो’ के नारे लगाए। दिल्ली में इस तरह के पोस्टर लगाए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में 17 एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसका युवा कांग्रेस ने विरोध किया।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव आशीष गजनवी, प्रदेश महासचिव विनायक बांगिया, सुखदेव सिंह, जिला शहरी- 2 अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष दीपक लुभाना, वार्ड अध्यक्ष अमित कुमार, विकास, भवसागर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।