फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You will see the kitchen before your meal; the food preparation will be shown on a live camera.

Chandigarh News: खाने से पहले दिखेगी रसोई, लाइव कैमरे पर होगा खाना

Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
You will see the kitchen before your meal; the food preparation will be shown on a live camera.
चंडीगढ़। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के खाने में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद अब चंडीगढ़ में उपभोक्ताओं को रसोई की लाइव तस्वीर दिखाने की तैयारी है। ऑनलाइन एप से खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहक देख सकेंगे कि उनका खाना किस माहौल में तैयार हो रहा है। प्रशासक सलाहकार परिषद के सदस्य एडवोकेट अजय जग्गा ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को शहर की रसोइयों में लाइव स्ट्रीमिंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा है। विभाग को एसओपी तैयार करने का सुझाव दिया है। कंज्यूमर अफेयर्स के सचिव मोहम्मद मंसूर ने बताया कि प्रस्ताव का अध्ययन किया जा रहा है और जल्द एसओपी तैयार होगी।
विज्ञापन

होटल से स्कूल-अस्पताल तक किचन में कैमरे
प्रस्ताव में होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, बार, कैफे, कैंटीन, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, अस्पताल और अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों की रसोई में सीसीटीवी अनिवार्य करने का सुझाव है। ओपन किचन वाले प्रतिष्ठानों को इससे अलग रखा जा सकता है।
विज्ञापन

एप पर दिखेगी खाना तैयार होने की प्रक्रिया
खाना ऑर्डर करते समय ग्राहक को ऑर्डर स्टेटस के साथ किचन की लाइव स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प मिलेगा। वह कर्मचारियों की वेशभूषा, स्वच्छता और खाद्य पदार्थ संभालने की प्रक्रिया देख सकेगा। जग्गा ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई रेस्तरां-होटलों ने लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी। इसे खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओपी में ये नियम होंगे
रसोई की सफाई, उपकरणों का सैनिटाइजेशन, कचरे का उचित निपटान, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच और निर्धारित यूनिफॉर्म जरूरी होगी। शाकाहारी-मांसाहारी भोजन अलग रखने, अनधिकृत प्रवेश रोकने और बाहरी जूतों पर प्रतिबंध का सुझाव है। गंभीर स्वच्छता कमी दिखने पर ग्राहक ऑर्डर रद्द या शिकायत कर सकेगा। मिठाई की दुकानों पर हर आइटम की एक्सपायरी डेट उपलब्ध कराने का सुझाव भी है। जग्गा ने कहा कि स्वच्छ और स्वास्थ्यकर भोजन उपभोक्ता का अधिकार है, और निगरानी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed