फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You will have to pay money to park your bicycle in the Rock Garden parking lot

Chandigarh News: रॉक गार्डन की पार्किंग में साइकिल खड़ी करने के भी देने होंगे पैसे

Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay money to park your bicycle in the Rock Garden parking lot
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने रॉक गार्डन की पार्किंग के लिए नया टेंडर जारी किया है। इसमें सभी वाहनों के साथ-साथ साइकिल की पार्किंग के लिए भी शुल्क तय किया है। हैरानी की बात यह है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते जहां शहर में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं रॉक गार्डन में साइकिल पार्क करने पर प्रति एंट्री 5 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

शहर में 210 किलोमीटर से अधिक लंबा साइकिल ट्रैक विकसित किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है ताकि लोग पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों की जगह साइकिल को अपनाएं। ऐसे में रॉक गार्डन जैसी जगह पर साइकिल चालकों से भी पार्किंग शुल्क वसूलना प्रशासन की उस नीति के उलट नजर आता है, जो पर्यावरण के हित में अपनाई जा रही है। शहर में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वालों तक को साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पर्यावरणविदों का मानना है कि साइकिल जैसी गैर-प्रदूषणकारी परिवहन व्यवस्था को न केवल शुल्क-मुक्त किया जाना चाहिए, बल्कि उसके लिए सुविधाजनक और सुरक्षित व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


अन्य वाहनों की प्रस्तावित दरें
वाहन का प्रकार
शुल्क (प्रति वाहन)
साइकिल
- 5
टू-व्हीलर (बाइक/स्कूटर) - 10
ऑटो रिक्शा
- 10
छोटी कार - 20 बड़ी कार - 40
मिनी बस/टूरिस्ट बस
- 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed