फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You are beautiful Mundriya... who cares about you

Chandigarh News: सुंदर मुंदरिये हो... तेरा कौन विचारा हो... पर दादी संग थिरकीं पोतियां

Sat, 11 Jan 2025 09:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
You are beautiful Mundriya... who cares about you
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में शुक्रवार को दादी-पोती की विशेष लोहड़ी मनाई गई। यह कार्यक्रम नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड ने किया। बड़ी संख्या में दादी और पोतियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आनंद लिया। इस दौरान लोकगीत सुंदर मुंदरिये हो...तेरा कौन विचारा हो... पेश किया गया। सभी ने नृत्य भी किया। सभी लोगों को उपहार प्रदान किया गया। दादियों को एक शॉल और जुराबें दी गईं। मौके पर अग्नि देव की पूजा कर लोहड़ी जलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान दादियों ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वह किस प्रकार घर-घर जाकर लोहड़ी मांगती थीं। दादियों में उषा और सुनीता सहित कईयों ने कहा कि पहले तो बेटों की लोहड़ी मनाते थे। अब समय बदल गया। वे अपने पुराने समय की बातें भी सुनाई। लोहड़ी मांगने जाते लोग खूब खुश होते थे।
विज्ञापन

मंच की प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि सभी बुजुर्ग महिलाओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला। हर वर्ष अलग अंदाज में लोहड़ी मनाई जाती है। पिछले वर्ष नानी और दादी की लोहड़ी मनाई थी। इस बार दादी-पोती की लोहड़ी मनाई गई। नारी जागृति मंच ने आए सभी दादी और पोती को उपहार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मंच की पदाधिकारियों में पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, उर्मिल, राज कालिया, कमलेश, कंचन, गायत्री, सुशीला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं साथ रहीं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article